Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मधु शर्मा ने किया टोडारायसिंह में गहन जनसम्पर्क


टोडारायसिंह । आज भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने नगरपालिका चुनाव प्रचार के लिए टोडारायसिंह के सभी वार्डों, माली समाज के मंदिर, कल्याण जी का चैक, हरिजन समाज मौहल्ला, खटीक समाज मौहल्ला, इमाम चैक में नुक्कड़ सभाएं की और जनसंपर्क किया। मधु शर्मा ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा दो वर्ष में किये गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी मतदाताओं से कड़ी से कड़ी जोड़ने की अपील की और कहा कि विकास का अंतिम छोर आपके हाथ में है। श्रीमती मधु शर्मा ने कहा कि आपने केंद्र और राज्य की सत्ता भाजपा को सौंपी जिसके कारण आज सुराज स्थापित हुआ है। जिस सुराज की कल्पना आम जनता ने की थी उस सुराज के सपने को हमारी प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे जी ने साकार किया है। उन्होंने इस क्रम को जारी रखते हुए आगामी नगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की जिससे टोडारायसिंह में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें।  श्रीमती मधु शर्मा ने वार्ड नं. 3 से प्रभात कुमार सैनी, वार्ड नं. 4 से गौरी शंकर पारीक, वार्ड नं. 5 से सत्यनारायण सैनी, वार्ड नं. 6 से हेमलता शर्मा, वार्ड नं. 7 से सुनिता सैनी, वार्ड नं. 9 से रामप्रसाद खटीक, वार्ड नं. 12 से मुकेश कुमार, वार्ड नं. 13 से सुनिता देवी, वार्ड नं. 14 से सन्तकुमार जैन, वार्ड नं. 15 से किशनलाल गुर्जर, वार्ड नं. 16 से राजकुमार जैन व वार्ड नं. 19 गणेष लाल सैनी आदि भाजपा उमीदवारों के पक्ष में मतदान करने एवं उन्हें विजयी बनाने का आह््वान किया। इस अवसर पर टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया, टोडा-मालपुरा विधायक-कन्हैया लाल चैधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश माहौर, महिला मोर्चा जिला प्रभारी बीना छामुनिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कृतिका शर्मा तथा चंचल चराया साथ रहे।