Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्थान रोडवेज़ की बस पलटने से बची, चार यात्री हुये घायल


खबर - गौरव चतुर्वदी 
देवली,शहर के दौलता मोड़ पर राजस्थान रोडवेज़ की कोटा डिपो की बस पलटने से बच गई। जयपुर से कोटा जा रही कोटा डिपो की बस देवली के दौलता मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में लटक गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए जिन्हें देवली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मोके पर देवली तहसीलदार जगदीश गुर्जर,थानाधिकारी मोटाराम बेनीवाल ने मोके पर पहुँच कर लोगों के सहयोग से बस से यात्रियों को बाहर निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इस हादसे में जयपुर निवासी महेश कुमार,फारूक मोहम्मद निवासी सांतल खेड़ी,हसीना बानों निवासी सांतल खेड़ी,ओमप्रकाश निवासी अनवरपुरा खेड़ा घायल हो गये है।