खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली, उपखण्ड क्षैत्र के धांधोली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर उस समय कोहराम मच गया जब कोटा से जयपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस सडक के किनारे खडडे में जा गिरी जिसमें सवार कई युवक घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे देवली थाना पुलिस व दूनी थाना पुलिस ने ग्रामिणों की सहायता से लोगों को बस से निकाला और घायलों क ो उपचार के लिए देवली व टोंक चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा। देवली राजकीय चिकित्सालय में भर्ती घायलों में घनश्याम सैनी पुत्र लल्लूप्रसाद सैनी, उम्र 22 साल, निवासी नीरजना,थाना लालसोट जिला दौसा, राधामोहन शर्मा पुत्र कैलाशचंद्र शर्मा, उम्र 26 साल, निवासी नीरजना, थाना लालसोट जिला दौसा, शंभूदयाल पुत्र रामलाल भार्गव, उम्र 23 साल, निवासी हरदास का बास पं.स. अजीतगढ जिला सीकर लेखराज सिंह पुत्र शायर सिंह राजपूत उम्र 22 साल, निवासी हरदास का बास थाना अजीतगढ जिला सीकर,
लोकेशसिंह पुत्र शायरसिंह राजपूत, उम्र 22 साल निवासी हरदास का बास थाना अजीतगढ जिला सीकर, हर्षित कुमार पुत्र जगमालसिंह जाट, उम्र 23 साल, निवासी गुना गुरनी, जिला झुंझुनू, कन्हैयालाल पुत्र मंगलराम खारवाल, उम्र 18 साल, निवासी निमोला, पं.स. मेहंदवास जिला टोंक, रघुवीरसिंह पुत्र किशन सिंह, उम्र 25 साल, निवासी पाया का वाला, थाना कटनी बिहार, रमेश पुत्र हनुमान जाट, उम्र 23 साल, निवासी निठारा, पं.स. शाहपुरा जिला जयपुर, रविन्द्र पुत्र सुरेश जाट, उम्र 22 साल, निवासी झुंझुनू शहर शामिल है। साथ ही दो युवकों की देवली चिकित्सालय में मौत हो गई जिनके शव पुलिस ने मौर्चरी में रखवाया है।
