टोंक। ग्रामिण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जल स्वावलम्बन अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है,इसे जन आन्दोलन का रूप दे कर जन भागीदारी सुनिश्चित की जाये तथा मनरेगा में व्यक्तिगत कार्य भी स्वीकृत करें। जन प्रतिनिधि व अधिकारी आपस में सामन्जस्य बिठा कर बेहतर कार्य करें। गोयल शुक्रवार को टोंक जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उनहोने कहा कि जल स्वावलम्बन अभियान राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। समाज के हर तबके को इससे जोड़ कर जनता के सहयोग से जून तक सभी कार्य पूर्ण करें। उन्होनें कहा कि मनरेगा में पात्र व्यक्तियों के व्यक्तिगत कार्य स्वीकृत करने में हिचके नहीं। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति व लघुसीमान्त परिवारों के व्यक्तिगत कार्य स्वीकृत कर उन्हें लाभान्वित करें। मनरेगा में पौधारोपण,पानी का टांका,गोदाम निमार्ण के कार्य कराये जा सकते हैं। अभावग्रस्त घोषित गांवों में श्रमिकों को 150 दिवस का रोज़गार दिया जा सकता है। उन्होंने जिला कलेक्टर को ग्रामवार सूची बना कर व्यक्तिगत कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिये तथा अधिकतम लोगों को मनरेगा से जोडऩे के निर्देश दिये। उन्होने कार्यो में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
