Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विज्ञापन होर्डिंग व कियोस्क एजेन्सी के मार्फत लगाये जाएंगे


ब्यावर। ब्यावर नगरपरिषद सीमा क्षेत्रा में विज्ञापन हेतु होर्डिंग व बिजली के खम्भों पर कियोस्क अधिकृत एजेन्सी के माध्यम से लगाने हेतु नगरपरिषद द्वारा निर्देश जारी किये गए हैं।  नगरपरिषद आयुक्त मुरारीलाल वर्मा के अनुसार नगरपरिषद सीमा क्षेत्रा में वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स व बिजली के खम्भों पर कियोस्क (छोटे बोर्ड) लगाने हेतु नियमानुसार नीलामी द्वारा ठेका स्वीकृत किया जा चुका है। अतः समस्त व्यवसायियों को सूचना देते हुए पाबन्द किया जाता है कि वे अपने विज्ञापन अधिकृत एजेन्सी के मार्फत ही लगाएं अन्यथा परिषद की जांच के उपरान्त संबंधित एजेन्सी की शिकायत प्राप्त होने पर अनाधिकृत विज्ञापनदाता व एजेन्सी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर सामान जप्त कर लिया जाएगा।