Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

फाग उत्सव 24 मार्च को


ब्यावर।   बांके बिहारी ट्रस्ट उत्सव समिति द्वारा आगामी 24 मार्च को धुलण्डी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया जाएगा। फाग उत्सव की तैयारी व व्यवस्था के संबंध में मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई।
समिति के मीडिया प्रभारी सतीश गर्ग ने बताया कि समिति अध्यक्ष माणक डाणी की अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में प्रतिवर्ष की भांति धुलण्डी पर 24 मार्च को फाग उत्सव मनाने का निर्णय किया गया। प्रख्यात भजन गायक गोपाल वर्मा द्वारा फाग की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फाग उत्सव की व्यवस्था के लिए महेन्द्र सलेमावादी, अविनाश गर्ग, सुरेश रायपुरिया, अतुल बंसल एवं राधेश्याम डाणी को संयोजक बनाकर विभिन्न टीमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि बांके बिहारी फाग उत्सव में बिहारी जी को विशेष केशु के फूलों का रंग बनाकर उसमें केसर मिलाकर रंग तैयार किया जाता है, इसके बाद चांदी की पिचकारी से होली खेलायी जाती हैं। इस मौके पर फूलों से भी होली खेली जाती है।  
बैठक में नेमीचन्द सर्राफ, श्यामसुन्दर गर्ग, सुरेश गोयल, राजेन्द्र गर्ग, कमल मुरारका, महेश सिंहल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, गोविन्द किशोर, विजय तंवर, सतीश गर्ग, पं. शिवरतन दाधीच आदि उपस्थित थे।