Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दलित नाबालिका के साथ दुष्कर्म,मानवता हुई शर्मसार

खबर - अरविन्द मिश्रा 
पिछले एक साल से कर रहा था परेशान,बालिका की बेरहमी से की पिटाई
सालासर - निकटतर्वी गांव नोरंगसर की दलित नाबालिक लड़की ने गांव के चार युवको पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़ित बालिका के पिता बृजलाल मेघवाल ने शनिवार शाम को सालासर थाने में मामला दर्ज करवाया कि गांव का सुरेन्द्र पुत्र रूघाराम मेघवाल पिछले एक वर्ष से बालिका के साथ दुष्कर्म कर रहा था। साथ ही अश्लील फोटो खिंचकर परेशान कर रहा था। शुक्रवार शाम को सुरेन्द्र मेरे घर पर आया और बालिका को बोला मेरे साथ चल बालिका ने जाने से मना किया तो उसने वो अश्लील फोटो सभी को दिखाने की बात कही तो वो डर गई उसके साथ चली गई। युवक ने गांव के पास खेत में ले गया। जहां पर उसके तीन अन्य दोस्त प्रकाश पुत्र भंवरलाल जाट, औमप्रकाश पुत्र नारायणाराम मेघवाल व महेन्द्र पुत्र पूर्णाराम जाट आ गये और उसके साथ दुष्कर्म किया व बेरहमी से मारपीट की और कहा कि किसी को बताया जो जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  जांच सुजानगढ डिप्टी हनुमानंिसह कविया कर रहे है। बालिका को मेडिकल के लिये भेज दिया गया।