डीएसपी ने दिये जांच के आदेश
अखिर कब तक दलितों का दमन
फतेहपुर शेखावाटी - खुड़ी गांव मे दलित परिवार के साथ हुई मारपीट के बाद खबर दिखानें के बाद आगे आनें लगे है। पिडि़त परिवार की मदद के लियें मंगलवार को राष्ट्रीय सर्व मेघवंश युवा महासभा के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र महिचा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुलिस उपअधीक्षक विनोद काॅलेर को रिर्पोट दर्ज करने के मामले मे ज्ञापन सौपा। वही सुरेन्द्र महिचा ने दलित परिवार से मिलकर पुरे मामले हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ! वही पुरे मामले में पुलिस उपअधीक्षक विनोद काॅलेर ने कहा कि पुरी जांच के बाद मामले तथय सही पायें जाते है।अगर मारपीट है तो कानूनी कार्यवाही होगी। गौरतलब है कि दलित पिडि़त परिवार पर घर बनानें के विवाद मे अतिक्रमण को लेकर विधवा महिला से खुड़ी गांव मे रसुखदार युवक ने मारपीट की। अखिर कब तक ऐसे रसखुदार दलितों का दमन करते रहेगें। वही एक तरफ दलितों के लिये राजनैतिक पार्टीया सम्मेलन रख रही है। वही दुसरी ओर दलितों की दुर्दशा। ज्ञापन देने वालो में पार्षद सुरेश चिरानिया , शिवराज मेघवाल ,रणजीत महिचा, महासभा के शहर अध्यक्ष रामस्वरूप मेघवंशी , सुरेश बरवड , मनीराम , अशोक महिचा, गजेन्द्र महिचा, प्रदीप कुमार आदि मोजूद रहे
