Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ज्योतिबा फुले १९वीं सदी के एक महान समाजसेवी एवं क्रांतिकारी व्यक्तित्व थे – महिचा

फतेहपुर – राष्ट्रीय सर्व मेघवंश युवा महासभा द्वारा महात्मा ज्योतिबा  फुले की जयंती मनाई गई ! कार्यक्रम में मुख्य अथिति राष्ट्रीय सर्व मेघवंश युवा महासभा के जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र महिचा थे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिचा ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले महिला, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किये। महात्मा ज्योतिबा के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर समाज, प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं। जयंती कार्यक्रम में हरीश प्रधान , कैलाश बालन, बाबूलाल टेलर , रणजीत महिचा , रामस्वरूप सैनी , मो इशहाक , रामस्वरूप मेघवंशी आदि उपस्थित रहे !