Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वाद्य-वादन प्रतियोगिता 14 अप्रैल को

ब्यावर। संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. अम्बेडकर राव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर लाॅयनेस क्लब  द्वारा नगर स्तरीय वाद्य वादन प्रतियोगिता का आयोजन 14 अप्रैल 2016 को किया जाएगा। 
कार्यक्रम संयोजक रश्मि जैन ने बताया कि वाद्य वादन प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की बाल प्रतिभाओं को सांस्कृतिक मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करना है। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 अप्रैल को  सायं 5.30 बजे से प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग, 4 से 10 वर्ष एवं 11 से 18 वर्ष के तहत आयोजित होगी जिसमें प्रतिभागी स्वयं का वाद्य यंत्रा लेकर उपस्थित होंगे एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।  उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं व स्वागत हेतु सुनीता बाबेल, अंजली शर्मा, ममता गुप्ता, इन्दु व्यास, रेणु गर्ग, संध्या प्रजापति, कीर्ति मालपानी, गुनिता कोठारी आदि कार्यरत हैं एवं कार्यक्रम की सफलता हेतु एच.आर. म्युजिकल ग्रुप, राजेन्द्र बाड़मेरा व हेमन्त दीक्षित द्वारा सहयोग किया जा रहा है।