Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्रमिक दिवस पर सवेैतनिक अवकाश

ब्यावर। श्रम आयुक्त राजस्थान सरकार के अनुसार श्रमिकों द्वारा 1 मई को श्रमिक दिवस सद्भावना व हर्षोेंल्लास के साथ मनाया जाता है। श्रमिक दिवस को अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक अपने साथी श्रमिकों व परिजनों के साथ मना सकें, इस उद्देश्य से समस्त औद्योगिक, वाणिज्यिक संस्थानों के नियोजकों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबन्धकों से एक मई 2016 को श्रमिकों हेतु सवैतनिक अवकाश घोषित कर यह दिवस मनाने में सहयोग करने की अपील की गई है। उक्त जानकारी श्रम कल्याण अधिकारी ब्यावर श्री के.एस.झीबा ने दी।