Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल टीवीएस विक्टर को आज देवली में पेश किया


खबर - गौरव चतुर्वेदी 
देवली -राजस्थान मोटर्स में टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा  भारत की सबसे बडी दुपहिया विनिर्माताओं में से एक ने अपनी बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल टीवीएस विक्टर को आज देवली में पेश किया। इस बहुमुखी और आकर्षक मोटरसाईकिल को एग्जीक्यूटिव सेगमेंट में उतारा गया हैं । इस सेगमेंट में गेम चेंजर बनने के लिए तैयार इस उत्पाद ने उत्कृष्ट डिजाइन लैंग्वेज, श्रेणी में अग्रणी टेक्नोलाजी और आकर्षक ग्राफिक्स के बेहतरीन संयोजन से उच्चतम मानदंड स्थापित किये है। इस लांच के साथ कंपनी का पोर्टफ ोलियों अब सबसे व्यापक हो गया है। श्री विक्टर सिरोही टी एम सेल्स एवं डीलर राधेश्याम मालू ने कहा 2002 में पहली बार लांच की गई टीवीएस विक्टर की सफ लता ने भारत में टीवीएस मोटर के लिए नींव स्थापित की। टीवीएस विक्टर को अब एकदम नये अवतार में उतारा गया है। यह आधुनिक स्टाइलिंग , सर्वोत्कृष्ट इजंन परफ ार्मेंस और श्रेणी में अग्रणी कम्फ र्ट का आदर्श संयोजन है। इससे एडवास्ड और रिफ ांइड 3वाल्व इकोथ्रस्ट इजंन लगा हुआ है। जो कि पावर और ईधन दक्षता के सर्वाधिक संयोजन को प्रदान करता है। इलेक्टिट स्टार्ट 6000 आरपीएम पर 9.4 एनएम टॉर्क के साथ 8000 आरपीएम पर 9.6 पीएस की पावर पैदा करने के लिए 4 स्पीड पावरटैन का इस्तेमाल करता है।