ब्यावर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वार 2016 के तहत प्रदेश में 9 मई 2016 से 1 जुलाई 2016 तक ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित कर विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी जाएगी। इसी क्रम में उपखण्ड ब्यावर व टाॅडगढ़ के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी तय कार्यक्रमानुसार शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अभियान के नोडल अधिकारी श्री किशोर कुमार के अनुसार पिछले वर्ष राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2.6 लाख प्रकरणों का निस्तारण किया गया था। इसी क्रम में इस वर्ष सोमवार 9 मई से तय कार्यक्रमानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शिविर आयोजित होंगे।
