Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ब्यावर में 21 मई को 56 जोड़े बंधेंगे प्रणय-सूत्र में

मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
ब्यावर।  अखिल राजस्थान मेघवंशी(मेघवाल) समाज का पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन जोधपुर रोड़ पर मेघवंशी(मेघवाल) छात्रावास रामसर-बलाईयान परिसर में 21 मई को आयोजित होगा, जिसमें 56 जोडे़ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। अखिल राजस्थान मेघवंशी(मेघवाल) समाज की सामूहिक विवाह समिति के सचिव गुरूशरण गोयल ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होंगे, अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्रा पंचायत राज भारत सरकार  निहालचन्द मेघवाल करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला व बाल विकास विभाग मंत्रा  अनिता भदेल, सांसद राजसमन्द  हरिओमसिंह राठौड़, विधायक  शंकर सिंह रावत, विधायक रामगंज मण्डी कोटा  चन्द्रकान्ता मेघवाल,  जिला प्रमुख  वन्दना नोगिया, जिला प्रमुख राजसमंद  परवेश सालवी, सभापति नगरपरिषद ब्यावर बबीता चौहान, जवाजा प्रधान  गायत्रा चौहान, राज्यपाल केरल के सचिव आईएएस डॉ. देवेन्द्र कुमार धोधावत आदि शामिल होंगे।