खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़ । राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)जिला शाखा हनुमानगढ़ द्वारा जिला कलक्टर हनुमानगढ़ व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को ज्ञापन प्रदेशाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ढाका व हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक प्रकाश कटारा के नेतृत्तव मे दिया जिसमें ब्लॉकप्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भादरा के समक्ष 21 अप्रैल 2016 से चल रहे अनिश्चित कालीन क्रमिक धरने को लेकर दिया जिसमें मांग कि गई है कि ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भादरा को ग्रामीण क्षेत्र से नगर पालिका क्षेत्र मे स्थानान्तिरित करने ,2012 मे नियुक्ति शिक्षको का नियमित वेतन भुगतान करने,एनपीएस कटोतियो की विसगतियां दूर करने,अवकाश प्रकरणों का निस्तारण समय पर नही करने,कार्यालय कर्मचारीयों द्वारा शिक्षको के साथ दुर्यव्यवहार सहित 11 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में 21 अप्रेल से ब्लॉक प्रा.शि.अधिकारी कार्यालय भादरा के समक्ष आज तक क्रमिक धरना जारी है । और शिक्षा विभाग द्वारा जारी लेवल 1 व 2 की सूची में विसंगतिया हे जिससे दूर किया जाये व हमारी 11 सूत्री मांगों को जल्दी से जल्दी हल का निवेदन जिला कलक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को किया है अन्यथा संगठन द्वारा आन्दोलनात्मक कदम उठाया जायेगा जिसकी समस्त जूम्मेवारी जिला प्रशासन कि होगी । इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ढाका,जिलाध्यक्ष अशोक प्रकाश कटारा,जगराज सिंह,जयसिंह नोखवाल जिला मंत्री,कृष्ण ढाका,रमेश कुमार,जोगिन्द्र सिंह,सतपाल सिंह,हनुमान प्रसाद,घनश्याम शर्मा,देवी लाल आदि शिक्षक उपस्थित थे ।
