Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला देहात कांग्रेस की बैठक 14 को श्रीडूंगरगढ़ में

खबर - जयनारायण बिस्सा 
बीकानेर। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के निर्देशानुसार जिला देहात कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक 14 जून को श्रीडूंगरगढ़ के वीर तेजा मंदिर धर्मशाला में प्रात: 11 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला देहात कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रभारी भरत मेघवाल, प्रदेश सचिव व सहप्रभारी पवन गोदारा, प्रदेश सचिव व सहप्रभारी राकेश थिंद, प्रदेश सचिव मंगलाराम गोदारा, जिला प्रमुख सुशीला सींवर  तथा कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी उपस्थित होंगे। जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर माह की बैठक प्रत्येक विधानसभा मु यालय पर आयोजित होगी। इसी  क्रम में यह बैठक श्रीडूंगरगढ़ में रखी गई है। बैठक में पार्टी के सभी अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष तथा कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहेंगे।