Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उद्यमीता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ

खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम)नगरपरिषद हनुमानगढ़ द्वारा आयोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमीता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ आज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपरिषद आयुक्त धर्मपाल सिंह जाट व विशिष्ट अतिथि पीलीबंगा ईओ पवन चौधरी, एलडीएम सतीशचंद, ष्ठ्रङ्घ हृरुरू ,नगर परिषद् हनुमानगढ़ के डिस्ट्रिक्ट मिशन  मैनेजर सुरेन्द्र चारण, और सुरेन्द्र तंवर थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगरपरिषद आयुक्त धर्मपाल सिंह जाट ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरक प्रसंगों के साथ निरंतर व् कठिन मेहनत जिसका परिणम सकारात्मक हो ,पर बल  दिया तथा सभी में सकारात्मकता का संचार किया औरआरसेटी द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की व् परिषर का भ्रमण किया।  डे एनयूएलएम ,नगर परिषद् हनुमानगढ़ के डिस्ट्रिक्ट मिशन  मैनेजर सुरेन्द्र चारण ने  बताया की इस उद्यमीता विकास कार्यक्रम में आगामी सात दिनों में कौशल विकास व बैकों से संबंधित लेनदेन के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा व् प्रशिक्षणार्थियों को क्रियात्मक व् सार्थक सामूहिक चर्चा कर अपने तय किये व्यवसाय के बारे में अधिक से अधिक  जानकारी  प्राप्त करने सलाह दी।एलडीएम सतीशचंद्र ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुसाशन में रहकर कुशल प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी और समय प्रबंधन का महत्व बताया।संस्थान के डायरेक्टर ईश्वर सिंह सांगवान ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिभा कुशल प्रंिशक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता हैं,और इस परंपरा को और आगे बढ़ाया जायेगा साथ ही बताया की प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क भोजन, चाय व प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध करवायी जाती हैं। कार्यक्रम का सञ्चालन अनुदेशक मुकेश कुमार ने किया।