Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारत सरकार ने गत दो वर्षाे में सुशासन के नए आयाम स्थापित किए-रविशंकर प्रसाद

जोधपुर। केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत दो वर्षो में भारत सरकार ने सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं और पारदर्शी सरकार में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए है व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है।      केन्द्रीय मंत्री श्री प्रसाद ने जोधपुर में मंगलवार को कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी में अब तक का सबसे ज्यादा 1.10 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नीतिगत निर्णय लिए गए जिनसे टेलिकॅाम क्षेत्र का विकास हुआ। लम्बे समय से रूके हुए फैसले लिए गए जिसमें स्पैक्ट्रम व्यापार, भागीदारी व उदारीकरण, पूर्ण मोबाबल नम्बर पोर्टिबिलिटी आदि प्रमुख है। उन्होंने कहा कि टेलिफोन संख्या में भारी बढोतरी हुई।       उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन में भी तेजी से विकास हुआ है तथा गत दो वर्षो में 12.26 करोड़ मोबाइल फोन बढ़े है। जनधन-आधार-मोबाइल की ओर में पूर्व मोबाइल नम्बर पोर्टिबिलिटी से देश में कहीं जाएं मोबाइल नम्बर बदलने की जरूरत नही। संचार क्षेत्र में विदेश पूंजी के निवेश में भी तेजी से विकास हुआ। गत दो वर्षो में 409 करोड़ का पूंजी निवेश हुआ। गांव-गांव में इंटरनेट पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने भी अपने क्षेत्र में दईजर गांव में एप तैयार किया है। स्पीड पोस्ट को सर्वश्रेष्ठ बनाया और देशभर में सबसे अच्छी डिलीवरी सेवाएं सुलभ करवायी।       उन्होंंने ई-कॅामर्स की बढौतरी, केश अॅान डिलीवरी के संग्रहण में वृद्धि, डाक ए टी एम में भारी वृद्धि, भारतीय डाक की कोर बैकिंग सेवाएं, आधार पंजीकरण, कॅामन सर्विस सेन्टर की संख्या में बढौतरी, डिजीटल सेवाओं से सुशासन आदि पर चर्चा की और कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां प्राप्त की है और इलेक्ट्रोनिक्स निर्माण में 1.20 लाख करोड़ का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि डेढ सौ लाख करोड़ की राशि का प्रावधान राष्ट्रीय उच्च मार्ग व रेल विकास विस्तार के लिए किया है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने सराहनीय कार्य करके 51 लाख खाते तीन माह में खोले है तथा साल भर में एक करोड़ खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है।     केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में 200 स्थानों पर 351 वाई-फाई की सुविधा शीघ्र सुलभ करवाने जा रहे है एवं जोधपुर के पर्यटन स्थल घंटाघर में वाई-फाई लगना बहुत जरूरी समझा और संबंधित को निर्देश दे दिए गए है अगले दो माह में वाई फाई की सुविधा घण्टाघर में शुरू हो जाएगी।