Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान की शुरुआत मंगलवार से हुई

खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान की शुरुआत मंगलवार से हुई। सोमवार रात से ही मस्जिदों में विशेष तराबीह की नमाज और पांच वक्त की फर्ज नमाजे अदा कर अल्लाह से गुनाहों की माफी के साथ घर, शहर और वतन की खुशहाली की प्रार्थना शुरू हुई। मुस्लिम धर्म के कठिन जप, तप और संयम का पर्व रमजान मुबारक का आगाज हो गया है। एक माह तक मुस्लिम रोजा रखेंगे। पवित्र कुरान की तिलावत करेंगे, वहीं रात में तराबीह की विशेष नमाज में कुरान शरीफ का श्रवण करेंगे। शाम के वक्त टाउन स्थित जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार हुआ। मौलाना मोहम्मद अली इमाम जामा मस्जिद ने रोजेवाइफतारी फजिलत ब्यान की और रोजे की तमाम रोजेदारों ने इफतार कर अमन चैन की दुआएं मांगी। आज रोजा इफ्तार में नौजवान व बच्चों ने इफतारी की।