बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। बीकानेर हॉकर्स यूनियन के तत्वावधान में विगत दिवस हॉकर्स दिवस समारोह प्रांतीय राजपूत सभा भवन में हर्ष व उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यापर्ण से हुआ। बीकानेर हाकर्स यूनियन के अध्यक्ष पुखराज स्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा यूनियन की सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि भंवरसिंह भाटी, विधायक कोलायत ने यूनियन द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में की जा रही गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि हाकर्स अल सवेरे उठ कर जो समाचार पत्र वितरण कार्य करते हैं यह एक कठिन कार्य है। उन्होंने हॉकर्स की समस्याओं को विधान सभा में पुरजोर तरीके से उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता मीना आसोपा ने हॉकर्स यूनियन द्वारा बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ कार्य की सराहना की तथा हॉकर्स संबंधी मांग राज्य सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करने का आश्वस्त किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि बी.कृष्णन अति अभियंता पीएचईडी ने जल बचत अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गंगानगर हॉकर्स यूनियन के अध्यक्ष हरीश मुडेजा ने हाकर्स की समस्याओं के बारे में प्रकाश डाला। कामयाब कलम के एमडी पन्नालाल नागल ने हाकर्स के बीच आपसी सहयोग करने का आह्वान किया। डीएनआर के मु य संपादक अनुराग हर्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए हाकर्स की मदद का हर संभव आश्वासन दिया। सीमा संदेश के संपादक वैभव शर्मा ने बीकानेर के हाकर्स के पदाधिकारियों द्वारा सफल आयोजन के लिये बधाई दी। कांग्रेस के संभाग प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह सांखला ने कार्यक्रम क ी अध्यक्षता करते हुए हाकर्स से जुडे सामाजिक सरोकार कार्यों के बारे में बताया उन्होंने ओजस्वी उद्बोधन में सभी श्रोताओं का मनमोह लिया। किशोर सिंह राजपुरोहित ने अपने अपने मधुर मंच संचालन करते हुए हॉकर्स के इस कार्यक्रम की दाद दी। इस कार्यक्रम में बीकानेर हाकर्स यूनियन के पदाधिकारी बालेन्द्र सिंह, सेराजुद्दीन कोहरी, प्रक ाश कुमावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मु य भूमिका निभाई। हॉकर्स जगदीश प्रसाद तंवर ने बीकानेर हॉकर्स यूनियन को 5100 रुपये सहयोग राशि प्रदान की। हॉकर्स यूनियन ने इनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
