राज्यसभा सांसद मनोनीत होते ही पहुंचे सालासर धाम
सालासर। राज्यसभा सांसद मनोनीत होने के बाद सालासर धाम मेें धोक लगाने आये वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद श्री ओम माथुर का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंदिर प्रांगण मेें जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सालासर धाम श्रीबालाजी मंदिर मेें यशोदानंद पुजारी व भाजपा युवा मोर्चा देहात के उपाध्यक्ष राहुल पुजारी ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा देहात के उपाध्यक्ष राहुल पुजारी ने पदाधिकारियों के साथ राज्यसभा सांसद ओम माथुर का माला पहनाकर स्वागत किया तथा सालासर बालाजी का चित्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोज लम्बरदार, जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, देहात मंडल अध्यक्ष महावीर पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, हीरालाल पुजारी, मांगीलाल पुजारी, नमन पुजारी सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा पुजारी परिवार मौजूद थे।
