खबर - जितेश सोनी
तीन सितम्बर को फतेहपुर-शेखावाटी में दिया जाएगा पुरस्कार, कहानी पुस्तक ‘लेबल’ पर मिलेगा पुरस्कार
सीकर। राजस्थानी साहित्य के क्षेत्रा में
धानुका सेवा ट्रस्ट फतेहपुर-शेखावाटी द्वारा प्रवर्तित बसंती देवी धानुका युवा साहित्यकार पुरस्कार वर्ष 2016 के लिए चूरू की तारानगर तहसील के राजपुरा गांव के युवा साहित्यकार उम्मेद धानिया को दिया जाएगा। धानुका सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं साहित्यकार नरेन्द्र कुमार धानुका ने बताया कि शृंखला का यह पंचम पुष्प धानिया की राजस्थानी कहानी पुस्तक ‘लेबल’ पर दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रुपये नगद, शाॅल, श्रीफल एवं मानपत्रा प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार समारोह तीन सितम्बर को फतेहपुर-शेखावाटी में होगा। अपनी कहानियों में ग्रामीण अंचल के जनजीवन व विसंगतियों को चित्रित करने वाले धानिया को अपनी पहली कहानी पुस्तक ‘आंतरो’ पर किशोर कल्पनाकांत युवा पुरस्कार भी मिल चुका है।
