Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पांच दिवसीय ढांढण महोत्सव में बिखेर लोककला के रंग

खबर - जितेश सोनी 
केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देस...
सीकर । निकटवर्ती ढंाढण धाम में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक संध्या पधारो म्हारे देस में इन्दौर के लोक नृत्य कलाकारों ने अनेक सामूहिक नृत्य गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का न केवल ज्ञानवर्द्धन अपितु स्वस्थ मनोरंजन भी किया।
लोककला मर्मज्ञ फतेहपुर के उपखण्ड अधिकारी पुष्करराज शर्मा और फतेहपुर के पूर्व विधायक बनवारीलाल भिंडा के मुख्य आतिथ्य तथा लोककला प्रेरक भामाशाह सज्जन कुमार बजाज, निर्मल कुमार भरतिया, रविशंकर बजाज, विश्वनाथ भरतिया, वासुदेव बजाज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ इन्दौर से पधारे मोहनलाल चैधरी, श्रीमती सरोज चैधरी, पाश्र्व गायिका विद्या राव व इनके साथी कलाकारों ने रणत भवन से आया बाबा सुंडाला... से किया। राजस्थानी संस्कृति की पहचान मांड गायकी केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देस..., मैं तो थाने मनाबा ने आई..., पायल भूल गई सा..., मोर बोले ओ मलजी आबू रे पहाड़ां में.... आदि एक से बढ़कर एक राजस्थानी लोकगीतों पर थिरकते हुए केसरिया बालम ग्रुप के ख्यातनाम लोक कलाकारों ने दर्शकों एवं श्रोताओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने दर्शकों को बार-बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 
इस ग्रुप के संस्थापक मोहन चैधरी ने संस्था का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि हमने गत बीस वर्षों में भारत सहित लंदन और नेपाल में भी असंख्य कार्यक्रम पेशकर राजस्थानी लोक संस्कृति, लोेककला, लोकनृत्य, लोकगीतों की जो अभूतपूर्व प्रस्तुति दी है उससे प्रभावित होकर गुजरात कला संस्था सहित भवाई लोक नृत्य गीत हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से भी हमको नवाजा गया है।
इस अवसर पर लोककला मर्मज्ञ एसडीएम पुष्करराज शर्मा के अनुरोध पर शेखावाटी के शिक्षाविद कलाकारों ने राजस्थानी लोकदेवता भैरवजी महाराज के लोक नृत्य गीत हैलो म्हारो सुणोजी भैरूं.... की जो अत्याकर्षक संगीतमय प्रस्तुत दी वह इस सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा गई। अंत में ढांढण सेवा समिति मुंबई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्सव संयोजक लोककला पारखी नंदू पौद्दार, कृष्ण मुरारी भरतिया तथा ढांढण वेलफेयर सोसायटी के जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद बजाज ने ढांढण धाम में आयोजित पांच दिवसीय ढंाढण महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ढांढण वेलफेयर सोसायटी के जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद बजाज ने बताया की शुक्रवार को आयोजित नंद महोत्सव में वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवां भाग लेंगे।