ब्यावर। राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस समारोह ब्यावर में हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय मिशन ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह से पूर्व नगर में स्थित विभिन्न राजकीय, अर्द्ध राजकीय तथा निजी संस्थानों एवं शिक्षण संस्थानों के भवनों पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित हुए। मिशन ग्राउण्ड में उपखण्ड स्तरीय स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी आशीष गुप्ता ने तिरंगा झण्डा फहरा कर परेड व मार्च पास्ट का निरीक्षण कर अपना उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि गुप्ता ने स्वाधीनता दिवस समारोह में सभी नागरिकों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देकर देश की आजादी की खातिर त्याग एवं बलिदान करने वाले राष्ट्रभक्तों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों का आभास कराते हुए आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने तथा विकास की गति को तीव्र करने हेतु सकारात्मक भागीदारी निभाने के लिए आह्वान किया। विकास की इसी श्रृंखला के तहत उन्होंने मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान, राजस्व लोक अदालत: न्याय आपके द्वार अभियान, खाद्य सुरक्षा समेत अन्य योजनाओं के आॅनलाईन संचालन, ब्यावर शहरी क्षेत्रा हेतु अमृत योजना आदि की महत्ता पर प्रकाश डाला।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
