Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चर्म शिल्प प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यावर।  आयुक्त उद्योग विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिला उद्योग केन्द्र अजमेर के सान्निध्य मंे सितम्बर 2016 से 2 माह का चर्म शिल्प प्रशिक्षण ब्यावर में प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। उक्त प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जिला उद्योग अधिकारी जिला उद्योग उपकेन्द्र ब्यावर प्रवीण मेहरा ने बताया कि सितम्बर 2016 से ब्यावर में 20 प्रशिक्षणार्थियों के लिए चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम (लेदर गुड्स) प्रस्तावित है। जिसके तहत चर्म शिल्प से जुड़े हुए दस्तकार जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे सादे कागज पर बायोडेटा मय फोटो आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवेदनकर्ता दस्तकार की उम्र 18 से 34 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा 8वीं पास को प्राथमिकता दी जाएगी।  उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट व स्टाईफण्ड भी दिया जाएगा, इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग उपकेन्द्र ब्यावर में सम्पर्क किया जा सकता है।