Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का अवतार मानते है- संत रामप्रसाद

खबर - जितेश सोनी 
सीकर। निकटवर्ती ढांढ़ण धाम में श्रीढांढ़ण सेवा समिति द्वारा आयोजित ढांढ़ण महोत्सव पर रूकमणी विवाह कथा में प्रवचन देते हुए संत रामप्रसाद महाराज ने कहा कि शास्त्रानुसार हम भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का अवतार मानते है। और रूकमणी को साक्षात लक्ष्मी का अवतार मानकर यह अपेक्षा रखते है कि जीवन में एक दो बार रूकमणी विवाह की कथा का श्रावण करना चाहिए। मातृभाषा राजस्थानी में आपने पद्म भक्त रचित रूकमणी विवाह की संगीतमय प्रस्तुति से उपस्थित भक्त्जनों को नतमस्तक कर दिया। उत्सव के संयोजक नन्दू पौद्धार,कृष्णमुरारी भरतिया और ढांढ़ण वेलफेयर सोसायटी के जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद बजाज ने बताया कि ढांढ़ण इतिहास में सर्वप्रथम पांच दिवसीय ढांढ़ण महोत्सव में रूकमणी विवाह कथा को ठेठ मातृभाषा राजस्थानी में पेशकर के महाराज नेे हमारी लुप्त प्राय आध्यात्मिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाने का जो सफल प्रयास किया है। उसके लिए ये प्रात स्मरणीय महात्मा साधुवाद के पात्र है। इस अवसर पर समिति मुम्बई के उपाध्यक्ष वासुदेव बजाज तथा भामाशाह प्रकाश बजाज व सीकर के पूर्व जिला प्रमुख डाॅ.रीटार सिंह ने कथावाचक महाराज का भावभिनी स्वागत किया।