खबर - जितेश सोनी
सीकर।निकटवर्ती ढाढण धाम में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव पर मुंबई के अन्तर्राष्टीय कलाकारों ने भागर्व पटेल के निर्देशन में अनेक प्रसंगो की मनोहर प्रेरक ओर नतमस्तक कर देने वाली भगवान कृष्ण की झांकिया प्रस्तुत की। कृष्ण भक्त गोपाल बजाज और भामाशाह सज्जन कुमार बजाज के मुख्य आतिथ्य एवं उत्सव संयोजक नंदू पौदार तथा कृष्ण मुरारी भरतिया के संयोजन में सम्पन हुआ। इस समारोह में ढाढण वेलफेयार सोसायटी के जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद बजाज ने बताया कि मध्यरात्री को बैदिक मंत्रोंचार व भजनो के माध्यम से भगवान का जन्मोत्सव मनाया। पंच दिवसीय ढाढण महोत्सव में पूरे देश के करिब एक सौ नगर गांव कस्वों से भक्तजन पधार रहे है प्रमोद बजाज ने बताया 27 अगस्त को राम स्नेह सम्पदाय के संत रामप्रसाद महाराज अपने श्रीमुख से रूकमणी विवाह की मोक्ष् प्रदामिनी कथा का वाचन करेंगे व 28 अगस्त को ढांढण विला प्रांगण से कृष्ण कन्हैया की जो अभूतपूर्व एंतिहासिक बारात निकलेगी उस पर हैलिकाप्टर से आकाश मार्ग से बाकायदा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाऐगा।
