Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वार्ड चार के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद

खबर - पवन कुमार शर्मा 
महिला मतदाताओं में दिखा ज्यादा जोश 
सूरजगढ़. नगरपालिका के वार्ड चार के उपचुनावों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुए।व्यापारिक वार्ड होने की वजह से इस वार्ड में किसी प्रकार के उपद्रव की संभावना न के बराबर थी फिर भी प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए थे। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में शुरू शुरू में महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।जहां इस वार्ड के कूल 627 मतदाताओं में से 507 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए कूल 80. 86 प्रतिशत मतदान किया।  कूल 330 में से 264 पुरुष मतदाताओ ने और 330 में 264 और 297 में से 243 महिला मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग  किया।
ऐसे रही मतदान प्रक्रिया 
सुबह आठ बजे तक हुए मतदान में 16 पुरुषो ने मतदान किया वही महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषो से दुगुनी 32 थी। सुबह 10 बजे तक 29.50 प्रतिशत के साथ कूल 185 मत पड़े जिनमे पुरुष मतदाता 79 थे वही महिला मतदाता 106 थी।दोपहर के समय महिला मतदाताओं की संख्या में थोड़ी गिरावट आई जिस कारण दोपहर एक बजे 61.72 प्रतिशत के साथ कूल मतदान 387 से पुरुष मतदाताओ की संख्या 211 थी वही महिला मतदाता 176 थी।दोपहर तीन बजे तक 74. 96 प्रतिशत  470 मत पड़े  जिनमें 236 पुरुष मतदाता  236 महिला मतदाता थी। और अंत में शाम पांच तक 80.86 प्रतिशत के साथ कूल 507 मत  पड़े जिनमे से 264  पुरुषो ने और 243 महिला मतदाताओ मतदान किया। 
रविवार को होगी मतगणना
उपचुनावों की मतगणना उपखंड कार्यालय में कल रविवार को होगी। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम दिनेश चंद भार्गव ने बताया कि उपखंड कार्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी उसके बाद विजयी प्रत्याशी को शपथ दिला प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा। 
तीनों ही खेमे कर रहे जीत का दावा 
शुक्रवार हुए मतदान के बाद तीनों उम्मीदवारों के समर्थक अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है।इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिन्नी गोयल,निर्दलीय प्रेमचंद शर्मा और कांग्रेस समर्थित विनोद गुप्ता तीनों ही अपनी अपनी जीत प्रति पुरे आश्वश्त है। लेकिन जहां तक सट्टा बाजार की बात करे तो सट्टा बाजार के हिसाब से निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद शर्मा का पलड़ा भारी दिखाई देता है।