Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चूरू के साहित्यकार झकनाडिय़ा, घोटड़ व धानिया पुरस्कृत

फतेहपुर। धानुका सेवा ट्रस्ट, साहित्य संसद एवं श्री सरस्वती पुस्तकालय फतेहपुर की ओर से शनिवार शाम को फतेहपुर शेखावाटी मेंं हुए साहित्य प्रेमोत्सव व सम्मान समारोह में जिले के राजगढ कस्बे के साहित्यकार डॉ रामकुमार घोटड़ को सरस्वती सेवा पुरस्कार 2017, चूरू के वयोवृद्घ साहित्यकार शंकर झकनाडिय़ा को मानुष तनु पुरस्कार व राजपुरा के युवा कहानीकार उम्मेद धानियां को श्रीमती बसंती देवी धानुका युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। घोटड़ को इ€कीस हजार तथा धानियां व झकनाडिय़ा को ग्यारह-ग्यारह हजार नकद के साथ सम्मान पत्र,साफा, शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
एसडीएम पुष्कर राज शर्मा के मुख्य आतिथ्य, साहित्यकार भंवर सिंह सामौर की अध्यक्षता तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि, ताऊ शेखावाटी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकारों की मौजूदगी में हुए भव्य समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किए गए। झकनाडिय़ा की अस्वस्थता के चलते उनके बेटे पत्रकार पवन शर्मा ने उनका पुरस्कार ग्रहण किया। 
इस मौके पर मंडावा के केसरीकांत शर्मा केसरी को भी सरस्वती सेवा पुरस्कार 2016 प्रदान किया गया तथा साहित्यानुरागी दानदाता भामाशाह नेमीचन्द शर्मा गांधीधाम का अभिनन्दन करने के साथ-साथ फतेहपुर के कला प्रेमी दामोदर माटोलिया को फतेहपुर महिमा गान सम्मान प्रदान किया गया। राजस्थान भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने शिशुपाल सिंह नारसरा द्वारा संपादित पत्रिका ‘मरू मंगल’ व नरेंद्र धानुका की पुस्तक ‘अनोखी यात्रा’ का भी लोकार्पण किया। इस दौरान साहित्यकार दुलाराम सहारण, कमल शर्मा, भंवर लाल महरिया भंवरो, रामगोपाल शास्त्री सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, प्रबुद्घ नागरिकगण मौजूद थे।