रिपोर्ट -फ़िरोज़ खान
बारां। भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद नई दिल्ली में सदस्य बनने के लिए वैद्य रघुनंदन शर्मा ने जोधपुर में धूमधाम से नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके नामांकन भरने के दौरान बारां से भी बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सक जोधपुर पहुंकर नामांकन जुलूस में शामिल हुए। रविवार को जोधपुर से बारां लौटे राजस्थान आयुर्वेद विभाग चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वैद्य शर्मा का नामांकन पत्र भरने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सक पहुंचे थे। जिनमें विश्वविद्यालय महाविद्यालय व आयुर्वेद विभाग के लगभग 500 चिकित्सक शामिल हुए। वैद्य शर्मा के 25 अक्टूबर को कोटा आगमन पर बारां जिला चिकित्सक संघ की अगुवाई में में 101 स्वागतद्वार लगवाकर तथा 51 किलो के पुश्पाहार से उनका स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डाॅ. शर्मा ने बताया कि हाड़ोती संभाग से निर्भिक, विवेकशील व विचारशील प्रत्याशी के रूप में डाॅ. रघुनंदन शर्मा को सभी जगह से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में आयुर्वेद को नई दिशा व दशा प्रदान की है। वे इस चुनाव में भारी बहुमत से केंद्रीय परिषद के सदस्य चुने जाएंगे।