
खबर - हिमांशु मिढ्ढा
हनुमानगढ़। टाउन नगरपरिषद द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान स्वच्छ हनुमानगढ़ के तहत आज कार्यवाहक आयुक्त आलोक चौधरी, सहायक अभियन्ता राजेन्द्र स्वामी, डॉ. केदार गुप्ता के नेतृत्व में नगरपरिषद अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अवकाश के दिन टाउन स्थित भटनेर दुर्ग में साफ सफाई का कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता पर नुक्कड नाटकों का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे कलाकारों द्वारा लोगों को पॉलिथीन का उपयोग न करनें व कूडा-कचरा कचरापात्र में डालनें के लिये प्रेेरित किया जा रहा है।