Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हनुमानगढ़ के गगनदीप कौर ने 44 कि.ग्रा. वर्ग में नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया

खबर - हिमांशु मिढा
हनुमानगढ़- जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 16 से 18 अक्तू. तक बालकों एवं बालिकाओं के लिए जालौर में हो रही राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में बालिकाओं के यूथ वर्ग में गगनदीप कौर ने 44 कि.ग्रा. वर्ग में नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु राज्य की टीम में अपना स्थान बनाया, शालिनी  ने 48 कि.ग्रा. व ममता ने 53 कि.ग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। भावना ने 58 कि.ग्रा. वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया व अरमनदीप कौर ने 63 कि.ग्रा. वर्ग में रजत पदक के साथ स्नैच लिफ्ट में नया रिकार्ड बना कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु राज्य की टीम में अपना स्थान बनाया। हनुमानगढ़ जिले की यूथ वर्ग की यह टीम राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पीयन रही।  इसी प्रकार महिलाओं की जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियागिता में 53 कि.ग्रा. वर्ग में आरती ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बालकों के यूथ वर्ग में सुखदीपसिंह ने 62 कि.ग्रा. वर्ग में रजत पदक व 85 कि.ग्रा. वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही पुरूषों के जूनियर वर्ग में राजवीर सिंह ने 62 कि.ग्रा. वर्ग में व छगनलाल ने 69 कि.ग्रा. वर्ग में रजत पदक लिया तथा जसप्रीत सिंह ने 77 कि.ग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु राज्य की टीम में अपना स्थान बनाया।  सुखप्रीत सिंह ने भी 105 कि.ग्रा. से अधिक वजन के वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा इस प्रकार पुरूषों के जूनियर वर्ग की यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रनरअप रही।  उक्त सभी खिलाड़ी पीलीबंगा से हैं व कोच बेताब सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं जिन्हें इन सफलताओं के लिए सम्मानित किया गया।