Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मूर्ती अनवारण समारोह के बाद भाजपा में बवाल

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़. सोमवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व:रिछपाल शर्मा के मूर्ती अनावरण कार्यक्रम के बाद स्थानीय भाजपा में बवाल मच गया है।स्थानीय भाजपाई अब अपने ही मंत्रियो के खिलाफ होते नजर आने लगे है। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियो की बैठक हुई। जिसमे सभी भाजपाइयों ने अपने ही मंत्रियो पर कार्यकर्ताओ की उपेक्षा के आरोप लगाए। पदाधिकारियो ने आरोप मढ़ते हुए कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री कस्बे में आते है ओर अपने कार्यकर्ताओ की सुध ना लेते हुए ही वापस लौट जाते है। बिना कार्यकर्ता और संगठन के मंत्री कुछ भी नहीं है।जब मंत्री खुद ही अपने संगठन और कार्यकर्ता की नही सुनेगे तो पार्टी कितने दिनों तक चल पाएगी।इस मौके पर पार्षद राकेश नांदवाला,रुक्मानंद सैनी ,पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश वर्मा ,प्रमोद जांगिड़ ,संतोष कुमावत ,संजय गोयल ,महावीर सिंह, संतोष शिवानीवाल ,संदीप शर्मा ,कृष्ण कुमार सैनी , तुफैल पठान ,राजेंद्र शोंकरिया सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे।