Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बच्चों के अधिकारों के लिए हमेशा रहूंगी प्रयासरत - चतुर्वेदी

खबर - अरुण मूंड
झुंझुनू,।
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री)  मनन चतुर्वेदी ने कहा है कि बच्चों के अधिकारों के लिए वे हमेशा से प्रयासरत थी और अब राज्य सरकार ने उन्हेें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसको वे हर हाल में पूरा करने की कोशिश करेगी। चतुर्वेदी का कहना है कि देश के विकास में बच्चों के पालन पोषण करने का भी एक बहुत बड़ा महत्व है। बच्चों का भविष्य सवरेगा, तभी देश का भविष्य सुखद होगा। शुक्रवार को झुंझुनू दौरे के दौरान राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बाल संरक्षण के प्रकरणों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरते। इससे पहले आयोग की अध्यक्ष एक निजी शिक्षण संस्थान में बच्चों के टेलेंट के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम का उद्घाटन करने पंहुची। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं से कहा कि अपने जीवन के कुछ पल मजबुर , बेसहारा व सहायता के अभाव में जी रहे बच्चों के परिवारों के साथ भी गुजारने चाहिए।  ऐसा करने से आपको मानव जीवन की वास्तविकता का अनुभव होगा।