खबर - पवन दाधीच
सूरजगढ
कस्बे के सरस्वती महाविद्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी
चरण सिंह जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जीणी सरपंच प्रतिनिधि संदीप भड़िया
और पूर्व सरपंच छोटु राम के आतिथ्य में समाज के लोगो ने चौधरी की फोटो के
समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जगदेवसिंह
खरड़िया ने चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। जगदेव सिंह खरड़िया ने कहा
कि चरण सिंह ने सदैव किसानों एवं मजदूर के हित में कार्य किये। सन्दीप
भड़िया ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया ।इस अवसर पर देबीसिहं
ओला,राजपाल सिंह,राजेंद्र काला, सुरेन्द्र सिंह जयकरण,रामानंद ओला नवीन
पूनिया ,विवेक ओला, रघुवीर सिंह ओला आदि उपस्थित थे।
