Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दो जनो को शान्ति भंग की आशकां मे गिरफ्तार किया

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- स्थानीय पुलिस ने गस्त के दौरान दो जनो को शान्ति भंग की आशकां मे गिरफ्तार किया है। पुलिस के हैड कास्टैबल बलवान सिंह ने बताया कि सोमवार रात्री को जयपुर जाने वाली मटोरिया कम्पनी की बस के परिचालक जसराम ने सूचना दी की उक्त बस को आरोपी विनोद कुमार पुत्र दलीप कुमार जाट निवासी चाहरवाला जिला सिरसा व दिनेश पुत्र रोहिताश जाट निवासी भीमसाणा जिला चूरू व जगमाल सिंहाग धन्नासर ने भादू पैट्रोल पम्प के पास अचानक अपनी स्कोर्पीयो गाड़ी नम्बर एचआर- 57-ए- 7145 को आगे लगा कर बस को रूकवाया और चालक व उसके साथ मारपीट कर रहे है । पुलिस के मौके पर पहुचने पर आरोपी जगमाल सिंह फरार हो गया व शेष दोनो को शान्ति भंग के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है।