नवलगढ़ । जयंत मूँड़ जो मरुसेना के प्रदेश अध्यक्ष तो है ही साथ ही उदयपुरवाटी पंचायत समिति के सदस्य भी है । जयंत शादी का आज प्रतिभोज है । जब इस तरह के व्यक्ति की शादी होती है तब कार्ड भी शानदार बनता है । लेकिन जयंत नेता तो है लेकिन सामाजिकता जयंत में कूट कूट कर भरी है जयंत के दिल में एक टीस है क्यों लोग अपनी बच्चियों को मार देते है । अगर महिलाये नहीं होंगी तो पुरुष का वजूद ही नहीं होगा । अगर बेटा बेटा करोगे तो एक दिन बहु के लिए तरस जाओगे । इसलिए जयंत ने शादी के कार्ड पर बेटी बचाओ का सन्देश और शपथ, सन्देश का शीर्षक बेटी बचाओगे तब ही बहु पाओगे तथा बिटिया बचाओ-बिटिया पढ़ाओ का सन्देश छपवाया है। जयंत ने राजसमाचार को बताया कि शादी के कार्ड के पीछे की तरफ सबको मिलकर प्रतिज्ञा लेने का सन्देश दिया है कि हम बालिका जन्म पर खुशी व उत्सव मनाएंगे,बालिका को पढ़ायेंगे और लड़के-लड़कियों में भेदभाव नही करेंगे। इसके साथ सामाजिक सन्देश भी दिए है कि पेड़ बचाओ,पानी बचाओ,बाल श्रमिक को ना कहो और घरेलू हिंसा को रोकिए। पं.स.स.जयन्त मूण्ड के मुताबिक एक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त करे तथा अच्छाई का सन्देश दे। जनप्रतिनिधि यदि रचनात्मक कार्य करेगा तो जरूर समाज में एक नई क्रांति का आगाज होगा। समाज में नई पहल की शुरुवात जनप्रतिनिधियो को करनी चाहिए ताकि लड़के लड़की का भेदभाव मिट सके। लड़कियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और विदेशों में भी देश का नाम रोशन कर रही है। एक लड़की ही है जो दो घरों का नाम रोशन करती है।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
