खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। इलाके मूंडरू से खेजरोली रोड पर स्थित तेजाजी के जोहडे के पास गुरूवार को जीप व बाइक की आमने-सामने की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। चौकी प्रभारी शंकर लाल स्वामी ने बताया कि मृतक के भाई ढ़ाणी चिमड़ायवाली तन बिलान्दरपुर निवासी प्रहलाद यादव ने रिपोर्ट दी है कि उसका २७ वर्षीय भाई गिरिराज यादव पुत्र बनवारी लाल यादव अपनी बाइक से मूंडरू आ रहा था। इसी दौरान तेजाजी के जोहड़े के पास सामने से आ रही एक जीप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचाया जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।