खबर - हर्ष स्वामी
सिंघाना. बुधवार को थाना परिसर में थानाधिकारी अशोक चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाधिकारी ने गुर्जर समाज द्वारा 24 दिसम्बर को आरक्षण संबंधी मांग नही माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की मूलभूत सुविधाओं को बाधित नही करने की अपील की तथा किसी भी अप्रिय घटना की तुरंत सुचना देने की बात कही। वहीं सीएलजी सदस्य सुबे. वेदप्रकाश ने सर्दी के मौसम में गांवों में होने वाली चोरियों की वारदात को रोकने के लिए ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही जिस पर थानाधिकारी ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच महावीर प्रसाद शर्मा, सज्जन कुमार झुंझुनूंवाला, शकूर खां, विजय पांडे, अनिल शर्मा, सुरेश डीलर, महेन्द्र टेलर समेत पुलिस स्टॉफ मौजूद था।