Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीसीटीवी कैमरे बन रहे पुलिस के मुखबीर- सुरेन्द्र गुप्ता

खबर - हर्ष स्वामी
खेतडी थाने में झुंझुनूं एसपी सुरेन्द्र गुप्ता ने ली बैठक
एएसपी नरेश मीणा, एसडीएम दिनेशचंद्र भार्गव भी रहे मौजूद
खेतडी।
थाने में शनिवार को झुंझुनूं जिला पुलिस अधिक्षक सुरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उदेश्य क्षेत्र में बढ रही दुर्घटनाओं के स्थानो को चिंहित कर उचित स्थान पर दुर्घटनाएं कम होने के समाधानो पर विचार विमर्श किया गया। एसपी ने बताया कि वर्तमान में सीसी टीवी पुलिस के लिए मुखबीर का काम कर रहे है। सीसी टीवी के माध्यम से अपराध को सही साबित कर सकते है। स्थानिय प्रशासन, चैयरमेन उमराव कुमावत व भामासाह क्षेत्र में अधिक स्थानो पर सीसीटीवी लगवाने का प्रयास करे जिससे अपराधो पर अंकुश लगेगा। न्यायालय भी सीसी टीवी फुटेज को पुख्ता सबुत के तौर पर माना जाता है। सक्ष्म व्यक्ति अपने प्रतिष्ठान व घर के आगे सीसी टीवी कैमरे लगवायें। साथ ही बडा क्षेत्र होने की वजह से नागरिको को स्थानिय स्तर पर चौकीदार रखने का आव्हान किया। बबाई के ग्रामीणो ने बबाई पावर हाऊस से लेकर सीकर रोड तक की करीब डेढ किलोमीटर में सडक किनारे पेड होने की वजह से सडक़ दुर्घटनाएं अधिक होने की समस्याओं से अवगत करवाया। जिसपर एसडीएम दिनेशचंद्र भार्गव ने वृक्षो को चिंहित कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। तथा शराबी वाहन चालको आये दिन होने वाले सडक़ हादसो से होने वाली जनहानि से बचाव के लिए चालको के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठाई। जिसपर एसपी ने खेतडी थानाधिकारी हरदयाल सिंह को गश्त बढाने के साथ आम लोगो से ऐसे वाहन चालको की फोन या वाट्सएप के जरीये सुचना देने का भी आव्हान किया। ग्रामीणो ने बबाई पुलिस चौकी क्षेत्र में अपराधीक घटना बढने पर चौकी को चौपहिया वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की। बैठक में एएसपी नरेश मीणा, एसडीएम दिनेशचंद्र भार्गव, चैयरमेन उमराव कुमावत, पुर्व प्रधान मदनगुर्जर, राजकुमार सोनी, दुधवा उपसरपंच बुधराम, पुर्व चैयरमेन सीताराम वर्मा, प्यारेलाल कुमावत, रामवतार सैनी, डॉ भगत, कैलाश स्वामी, औमप्रकाश सैनी, नवलकिशोर पारीक, पवन कुमावत झोझु, सत्यनारायण भार्गव, शीशराम प्रतापपुरा समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
महिला पुलिस छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के सिखाएं गुर
जिला पुलिस अधिक्षक ने कस्बे की स्कुलो व महाविद्यालयों में महिला पुलिस छात्राओं को अपने बचाव करने के गुर सिखाएगीं। एसपी सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पुलिसकर्मीयो को महिने एक बार स्कुलो व महाविद्यालयो में लगने वाली बाल चौपालो में जाकर छात्रो को यातायात नियमों की जानकारी देने का प्रयास करे। साथी ही महिला पुलिस को छात्राओं को आत्मरक्षण के लिए जुडो व कराटे सम्बंधित गुर सिखाएं। साथ ही कहा कि असमाजिक तत्वो द्वारा छेडछाड करने वालो की शिकायत पुलिस को करे। जिसमें शिकायतकर्ता का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा।