Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ -कस्बे के आरकेजेके बारासिया कॉलेज में चल रही साप्तहिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव डाॅ. एन.एल.अरड़ावतिया थे अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. रवि शर्मा ने की। खेलकूद संयोजक भरत शर्मा व डी.पी. अशोक कुमार ने साप्ताहिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इन्होंने बताया कि ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मी. दौड़ में मीना यादव व मनीष बडे़सरा ने प्रथम और सोनिया जाखड व शुभम सैनी ने द्वितीय, 200 मीटर में मनीष बडेसरा व मीना यादव ने प्रथम और राहुल सिंह व सोनिया ने द्वितीय,400 मीटर में प्रवीण कुमार व सोनिया ने प्रथम और राहुल कुमार व योगिता ने द्वितीय, 800 मीटर मे सीताराम ने प्रथव व मुकेश ने द्वितीय, ऊँची कुद में शुभम, मनीष बडेसरा व रेखा जांगिड़ ने प्रथम तथा मुकेश कुमार, अमीत कुमार तथा तरुणा ने द्वितीय, गोला फैंक में मीना यादव तथा मनीष बडे़सरा ने प्रथम और मंजीता तथा मेहुल शर्मा ने द्वितीय ,तस्तरी फैंक में मीना यादव तथा विजेन्द्र कुमावत ने प्रथम और संजय तथा मंजीता ने द्वितीय,लम्बी कूद में मीना यादव , शुभम तथा मनीष ने प्रथम और किरण,मुकेश कुमार व अमित कुमार ने द्वितीय,छात्रा वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में एम.ए. कबड्डी में कला संकाय, बास्केटबाल में वाणिज्य संकाय, वालीबाॅल में विज्ञान संकाय, क्रिकेट में विज्ञान संकाय  विजयी रही। छात्र वर्ग में कबड्डी में कला संकाय, बास्केटबाल में वाणिज्य संकाय, वालीबाॅल में वाणिज्य संकाय, क्रिकेट में विज्ञान संकाय विजयी रही।