खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़.
श्रष्टि की रचयेता बेटियों के शिक्षा और विकास पर ध्यान देने से एक सुदृढ़
समाज का निर्माण होता है ,सुदृढ़ समाज के जरिये एक मजबूत देश का निर्माण
संभव है उक्त कथन झुंझुनू सांसद संतोष अहलावत ने कस्बे की भूरामल गौरीशंकर
झुंझुनूवाला राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विधालय में शुक्रवार को भामाशाह
रामधारी मित्तल और तुलसीराम हलवाई परिवार के आर्थिक सहयोग से हुए सवेटर
वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कहे। कार्यक्रम को संबोधित करते
हुए सांसद अहलावत ने कहा कि आज समाज में बेटियो को बेटो के सामान अधिकार
देने की बात कही जाती है लेकिन आज समाज सही मायनो में बेटियो को पूरा
अधिकार व सम्मान नहीं देता है। अहलावत ने कहा कि आज समाज को अपनी
जिम्मेदारियों को समझते हुए बेटियों की शिक्षा और उनके विकास पर अधिक ध्यान
देने की जरुरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश वर्मा
ने की ,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल,निजी
शिक्षण संस्थान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ,बीईईओ महेंद्र सिंह
भालोठिया,पार्षद महावीर सैनी,पार्षद राकेश नांदवाला ,पार्षद रुकमानंद सैनी
मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती की फोटो के समक्ष
दीप प्रज्जलवलन के साथ किया। आयोजक परिवार के सजन हलवाई और श्रीकष्ण परिषद
के मंत्री विनोद खेतान के नेतृत्व में अतिथियों को स्वागत किया गया। वही
मितल परिवार की महिलाओ ने सांसद संतोष अहलावत को चुनरी ओढाकर उनका सम्मान
किया। कार्यक्रम के दौरान करीब साढ़े छह सौ बालिकाओं को गर्म स्वेटर का
वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण परिषद के अध्यक्ष पालीराम
मुंशी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य सुमन चौधरी,प्रधानाध्यापिका
सुदेश,बाबूलाल डीडवानिया,शंकरलाल शर्मा ,संजय गोयल ,संतोष कुमावत,सुनील
पालीवाल,संतोष शिवानीवाल,शुशील शेख्सरिया,ज्ञानकुंज कॉलेज सचिव
महावीरसिंह,पूर्व पालिकाध्यक्ष पार्वती देवी,विश्वनाथ पुजारी ,विनोद
शर्मा ,कमल मितल ,नितिन अग्रवाल ,नरेश नूनियां,कमल पालिया ,महेंद्र
शर्मा,हरीश धिंधवाल,गिरधारीलाल बड़गुर्जर,उमेश शर्मा ,ओमप्रकाश
कौशिक,मातादीन सैनी ,कृष्ण सैनी,प्रमोद सुईवाल सहित काफी संख्या में
गणमान्य जन मौजूद थे।
