Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

टीबा बसई मे स्वेटर वितरण समारोह आयोजित

खबर - अनिल शर्मा 
शिमला  – राजकीय सेठ सीताराम गोयल बालिका उच्च प्राथमिक विधालय टीबा बसई मे बुधवार 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने की मुख्य अतिथि खेतडी प्रधान मनिषा गुर्जर थी। समारोह मे सीताराम रामनिवास गोयल फाउण्डेशन कलकता शाखा बसई की चेयरमैन श्रीमती रेवती देवी अग्रवाल हाल रायपुर छत्तीसगढ प्रवासी के प्रमुख ट्रस्ट्री सुरेश कुमार अग्रवाल द्वारा विधालय मे पढने वाले समस्त छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरण की। कार्यक्रम का संचालन बुद्धराम इलाखरिया ने किया। स्वागत भाषण प्रधानाध्यापक बजरंग लाल ने दिया। समारोह को सम्बोधित करते हुये प्रधान मनिषा गुर्जर ने कहा कि दान करने से कभी धन नही घटता है ब्लकि बढता है। प्रधान ने अपने कोटे से एक सार्वजनिक शोचालय का निर्माण,मुख्य सडक से खेल मैदान तक सी सी सडक व खेल मैदान मे एक टयूब वेल बनाने की घोषणा की। सर्वप्रथम मुख्य ट्रस्ट्री सुरेश कुमार अग्रवाल का साफा पहनाकर स्वागत किया। विधालय की छात्राओं ने स्वागत गायन व सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। समारोह मे टीबा सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार गुप्ता,पूर्व सरपंच मदनलाल, गोविन्दराम गुप्ता ,एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया,मोनू छाबा सरपंच बसई,धूडाराम अवाना पूर्व प्रधान,विकाश अधिकारी शशिबाला,महेश कौशिक,नाहर सिहँ सरपंच नांगलिया,अलबाद सिहँ सरपंच त्योंदा,रामनिवास यादव डेलीगेट शिमला,विशनदयाल गुप्ता,रामेश्वर सिघ्ंल,महेन्द्र सिहँ एईएन,रामसिहँ शेखावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।