Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नामाकंन वापसी के बाद अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन प्रत्याशी

खबर - लक्की अग्रवाल
पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर एडवोकेट शर्मा निर्विरोध निर्वाचित
श्रीमाधोपुर
. स्थानीय अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर नामाकंन वापसी के बाद तीन प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में है। नामाकंन वापसी में छह उम्मीदवारों में से तीन उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन वापस लिए है। चुनाव समिति के संयोजक एडवोकेट रामप्रताप सिंह धींवा ने बताया कि पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल दो नामाकंन में से एक नामाकंन वापसी के बाद इस पद पर एडवोकेट मुकेश कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित चुने गए। वही अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट बनवारीलाल कुड़ी, झाबरमल बाजिया तथा महेन्द्र सिंह धायल चुनावी मैदान मेंं है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट शंकरलाल सैनी, हीरासिंह धायल व सीताराम बुनकर, महासचिव पद के लिए एडवोकेट अशोक कुमार यादव व जितेन्द्र कुमार गौड़, कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट फूलाराम व झाबरमल बिजारणियां चुनावी मैदान में है। वही पांच कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सात जनों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। मतदान १७ दिसंबर को होगा तथा मतदान के तुंरत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।