Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार जीपीएस के बच्चों ने किया श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर


पोदार जीपीएस के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
नवलगढ:
रविवार को पोदार जीपीएस व टाईनी टोडलर में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।   समारोह के मुख्य अतिथि पोदार संस्थाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ एच पी सिंह एवं पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो. एम सी मालू थे। पोदार जीपीएस के प्राचार्य वी सी चाको एवं  स्नेहलता के पोदार टाइनी टोडलर की प्राचार्य प्रेमलता ने आगन्तुकों का स्वागत किया। दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार का मानना है कि विद्यालयों में ऐसी सांस्कृतिक कार्यक्रम की गतिविधिया समय पर समय होती रहनी चाहिए जिससे विद्याथियों में छुपी हुई प्रतिभा उजागर हो सकें और वह अपने भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।  संस्था के विद्यार्थियों द्वारा  रंगारंग व प्रेरणा स्पद प्रस्तुतिया दी गयी एवं उपस्थित अभिभावकों की तालियों की खूब वाही वाही लूटी। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा गतवर्ष में बोर्ड कक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया एवं अपने प्रेरणास्पद भाषाण द्वारा बच्चों का काफी उत्साहवर्धन किया  तथा हर क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य करन वाले विद्यार्थियों  को सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान नवलगढ के गणमान्य व्यक्ति  सहित पोदार महाविद्यालय, पोदार बीएड काॅलेज, पोदार हिन्दी माध्यम के संस्था प्रधान तथा व्याख्याता उपस्थित थे।संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन पेादार जीपीएस प्राचार्य वीसी चाकू द्वारा किया गया। संस्था के उपप्राचार्य मुक्तक शर्मा एवं  मेघा पोदार टाईनी टोडलर प्राचार्या  प्रेमलता ने संचालन किया  कार्यक्रम के अन्त मुक्तक शर्मा  एवं पोदार टाईनी टोडलर प्राचार्या द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।