केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज ग्राम जयपुर -खेजरोली में ’’बालिका आत्मरक्षा प्रषिक्षण शिविर ’’ के समापन समारोह में बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएं देश का भविष्य है और इनका सशक्त होना आवश्यक है। बालिकाएं मजबूत होंगी तो देश मजबूत होगा। बालिकाएं आत्मरक्षा स्वयं करेंगी तो वे हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व दिखा सकती हैं। आज देश के बैंक हो या अन्य क्षेत्र वहां के हर प्रमुख पद अपने काम और विश्वास के बल पर महिलाएं पदस्थापित हैं। कर्नल राठौड़ ने कहा कि बच्चियों को आगे लानें के लिए पुरूषों की मानसिकता में बदलाव लाना भी आवष्यक है। कर्नल राठौड़ ने इस अवसर पर घोषणा की कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सीआरपीएफ व अन्य सशस्त्र बलों के सहयोग से ऐसे 100 प्रशिक्षक तैयार किये जाऐंगे जो क्षेत्रवासियों को आत्मरक्षा का प्रषिक्षण देंगे। उन्होनें बताया की सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी करने के लिए 15 प्रषिक्षण शिविर अभी लगाए जा चुके हैं।
इस अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा किए गए नोटबन्दी के निर्णय पर उन्होंने कहा, सच्चे और ईमानदार व्यक्त्यिों को सम्मान मिलेगा और भ्रष्टाचार, जुर्म और रिश्वतखोरी समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि आज मोबाईल फोन के माध्यम से सभी बैंकिंग कार्य सुरक्षित व सरल तरीके से किये जा सकते है।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत को मातृषक्ति ही आगे ले जा रही है, न केवल खेलों बल्कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने देष का नाम रोषन किया है। पुरूषों को बाहर के साथ साथ घर के कार्यों में भी महिलाओं को सहयोग देना चाहिए इससे महिलाओं को सषक्त होनें में मदद मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रचार निदेषालय तथा 8 वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के तत्वावधान में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रषिक्षण षिविर 28 नवम्बर से खेजरोली में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सीआरपीएफ के प्रषिक्षकों ने 200 स्थानीय बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। समारोह में प्रषंसनीय सहभागिता के लिए बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय की निदेषक श्रीमती प्रज्ञा पालीवाल गौड़, क्षेत्रीय प्रचारक निदेषालय की निदेषक श्रीमती ऋतु शुक्ला, सीआरपीएफ 83 वीं बटालियन के कमांडेंट श्री लीलाधर महरानियां, खेजरोली सरपंच श्री मदनलाल यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।