Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गौरक्षा दल ने उठाया स्वच्छता का बीड़ा

खबर - हर्ष स्वामी
सिंघाना.
गौरक्षा दल के सदस्यों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का बीड़ा उठाया है। दल के सिंघाना अध्यक्ष कृपालसिंह राठौड़ ने बताया की ग्राम पंचायत के सहयोग से गुरूवार को सिंघाना सहित माकड़ों व गुजरवास ग्राम पंचायत में मेरा शहर साफ हो, इसमें सबका हाथ हो अभियान चलाकर दुकानदारों व लोगों से अपने घरों के सामने व सार्वजनिक जगहों पर गंदगी नही फैलाने व अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सरपंच कल्पना नायक ने ग्राम पंचायत की तरफ से कचरे को इकट्ठा करने के लिए टैक्टर ट्रोली उपलब्ध करवाई गई। अभियान में अशोक नायक, बालकिशन पुरोहित, विमल पंवार, गौरव अग्रवाल, उप सरपंच नरेश चौधरी, पंच राधेश्याम पंवार, पंच मोहन मीणा, जितेन्द्र यादव, नरेन्द्र गुर्जर, राजेश भाटी, आत्माराम नायक समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।