Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डूंगरपुर की प्राईजी ने इंडोनेशिया में जीता स्वर्ण पदक

डूंगरपुर- शहर की नन्हीं स्केटर प्राईजी सरैया ने इंडोनेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में दो अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर डूंगरपुर का नाम रोशन किया है।  प्राईजी के दादा दिनेश सरैया ने बताया कि एशियन रोलर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट काउंसलिंग एवं ओलंपिक गेम्स फेडरेशन पूना की ओर से इंडोनेशिया में आयोजित इंडोनेशिया ओपन रोलर स्केटिंग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि प्राईजी ने प्रशिक्षक मंजीत सिंह के निर्देशन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राउंड में स्वर्ण पदक और 3000 मीटर राउंड में कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। इसके साथ ही प्राईजी ने 1000 मीटर में छठा स्थान तथा 500 मीटर में चौथा स्थान भी प्राप्त किया है।      प्राईजी की इस उपलब्धि ने डूंगरपुर को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया है।