डाॅ. रामनाथ ए पोदार खेल मैदान पर शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अन्तर महाविद्यालय फुटबाॅल प्रतियोगिता का समापन
नवलगढ़ - पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालयी फुटबाॅल प्रतियोगिता का समापन पोदार महाविद्यालय के खेल मैदान मंे किया गया। इस कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि डाॅ. राजपाल शर्मा (प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष) तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुरेन्द्र सैनी फुलवाला (चैयरमैन नगरपालिका नवलगढ़) एवं सत्यनारायण सैनी (चैयरमैन नगरपालिका मुकुन्दगढ़) थे। इस अवसर पर पोदार ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. एच. पी. सिंह, सचिव प्रो. एम. सी. मालू, प्राचार्या पोदार महाविद्यालय डाॅ. सुशीला शर्मा एवं पोदार महाविद्यालय के समस्त शिक्षककर्मी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में सेठ मोतीलाल पी जी महाविद्यालय, झुन्झुनूं ने यूएसए बडी पचेरी को 6-1 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में सेठ जी बी पोदार महाविद्यालय ने चिडावा महाविद्यालय चिडावा को 1-0 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सेठ जी बी पोदार महाविद्यालय ने सेठ मोतीलाल पी जी महाविद्यालय को 4-0 से पराजित कर प्रतियोगिता जीती। मुख्य अतिथि डाॅ. राजपाल शर्मा ने फुटबाॅल, कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने की बात कही और सभी खिलाडियों को शुभकामना दी। द आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चैयरमैन कान्तिकुमार पोदार ने विजेता टीम को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल अधिकारी सुनील पूनियां, टीम मैनेजर नितिन शर्मा ने विजेता टीम का उत्साहवर्धन किया।
अन्त में पोदार काॅलेज प्राचार्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।