Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पालिका अध्यक्ष व पालिका अध्यक्ष पार्षद पति हरवीर जाट को बर्खास्त कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- स्थानीय रावतसर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय उपखण्ड अधिकारी अमरनाथ अग्रवाल को ज्ञापन सौपकर पालिका अध्यक्ष व पालिका अध्यक्ष  पार्षद पति हरवीर जाट को बर्खास्त कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन मे बताया गया है कि  नगरपालिका मे वर्तमान मे पालिका अध्यक्ष के पद पर अब तक की सबसे भ्रष्ट महिला पालिका अध्यक्ष निलम सहारण काबिज है ं। वही उक्त पालिका अध्यक्ष का पति हरवीर जाट जो की वार्ड 13 का पार्षद पर है। इन दोनो के खिलाफ विभिन्न प्रकार की जांचे लम्बित है और ये दोनो ही आर्थिक प्रभाव के कारण जांचों मे  कोई ठोस कार्यवाही नही हुई । वही पार्षद हरवीर जाट के खिलाफ रावतसर थाने मे तीन हत्याओ के मामले दर्ज है लेकिन पार्षद द्वारा अपने पिता के प्रभाव के कारण सबूत नही होने का कारण लगाते हुए मामले दबा दिये गये। वर्ष 2009-10 मे उक्त महिला द्वारा पालिका के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अनेको भ्रष्टाचार किये । पालिका अध्यक्ष पति के खिलाफ गत दिनो भी कस्बे मे एक आन्दोलन किया गया था लेकिन कोरे आश्वासन देकर उक्त आन्दोलन को दबा दिया गया और आरोपीयो के खिलाफ आज तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई। इसके अलावा पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे मे भी भेदवाभ निती से विकास कार्य करवाये जा रहे है। जिसके कारण गत दिनो कस्बे के दो वार्डो के पार्षद अपने पतियो के साथ जलदाय विभाग की टंकीयो पर चढे थे। लेकिन वहां पर भी झुठे आश्वासन देकर पार्षदो को नीचे उतार दिया गया। और आज तक किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नही हुई। वही दूसरी और पार्षद हरवीर जाट पर हत्या करने के आरोप लगने के बाद खिंवसर विधायक हनुमान बैनिवाल द्वारा आरोपी के आवास पर आकर आरोपी का बालं भी बाकंा नही होने देने का आश्वासन दिया जा रहा है। ज्ञापन मे पालिका के अध्यक्ष व अध्यक्ष पति के खिलाफ निष्पक्षता से जांच कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गयी है। ज्ञापन मे अतिशिघ्र कार्यवाही नही होने पर व्यापक आन्दोलन करने की चेतावनी दी गयी है। इस मौके पर रामजस बुरड़क, मुस्तफा खांन, शंकर लाल गिरी, हरीकृष्ण पचार, विजय सिंह भाटी, कृष्ण कांटीवाल, राकेश शास्त्री, विक्रम गोयल, उमेश बिस्सू, बेगराज कड़वासरा, उदय बावरी,  राजकुमार वर्मा, बलराम लुहार सहित अनेको कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
ज्ञापन के साथ भेजी प्रतिया ंः- रावतसर बचाओ संर्घष समिति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम भेजे गये ज्ञापन के साथ आरोपी हरवीर जाट के खिलाफ अब तक दर्ज प्रकरणो की प्रतिया भी भेजी गयी है। जिनमे से रावतसर पुलिस थाने मे दर्ज एफआईआर नम्बर 93/9.2.04, 218/16.12.2002 ,15/4.1.2011 , 73/5.2.16 , 86/9.2.16 तथा पालिका मे अब तक हुए समस्त भ्रष्टाचारो की लम्बीत जांच की प्रतिया भेजी गयी है।
पहले भी हुआ था आन्दोलन:- ज्ञात रहे कि गत फरवरी माह मे आरोपी हरवीर जाट के खिलाफ एक वार्ड मे जाकर अनाधिकृत रूप से पालिका की सम्पति के बोर्ड लगाने और एससीएटी की महिला के साथ गाली गलौच व मारपीट करने के मामले मे कस्बे के नागरिको ने आरोपी के खिलाफ एक व्यापक जन आन्दोलन किया गया था लगभग 15-20 दिन तक चले उक्त आन्दोलन मे उच्च स्तरीय बैठक मे निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन देकर आन्दोलन को समाप्त करवा दिया गया था लेकिन उसके बाद की जा रही जांचे भी धीमी गति से हो रही है।
लुट के आरोपी ने उगला था नाम:- चुरू जिले के सरदारशहर पुलिस द्वारा एक लुट के मामले मे पकड़े गये एक आरोपी से पुछताछ मे वर्ष 2001-02 मे की गयी एक हत्या मे हरवीर जाट व भीम बैनिवाल का नाम उगला था। जिसमे बताया गया था कि उसने हरवीर जाट व भीम बैनिवाल के साथ मिलकर कस्बे के एक व्यक्ति प्रेम कालिरावण की हत्या कर उसके शव को सुनसान जगह पर जला कर साक्ष्य नष्ट कर दिये थे। जिस पर रावतसर बचाओ सर्घष समिति के पदाधिकारीयो ने एक हत्यारोपी को पार्षद पद से हटाने की मांग को लेकर